*जनपद बाराबंकी–

मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी की प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरूप मा0 न्या0 अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कोर्ट नं0-46 बाराबंकी ने अभियुक्तगण को 11 वर्ष का कठोर कारावास व 18,000 रूपये के अर्थदण्ड से किया दण्डित-* पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जघन्य अपराधों में समुचित पैरवी करते हुये शीघ्र सजा दिलाये जाने के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/ कर्म0गण /पैरोकार द्वारा जघन्य अपराधों के अभियोगों की समुचित पैरवी मा0 न्यायालय में करते हुए साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को माननीय न्यायालय में समय से प्रस्तुत कराकर गवाही करवायी गयी। जिससे मा0 न्या0 अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कोर्ट नं0-46 बाराबंकी द्वारा थाना फतेहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 312/16 धारा 363/366/376 भादवि व 6/17 पाक्सो एक्ट बनाम 1- सिराज पुत्र खालिक 2- सलमान उर्फ छोटू पुत्र खालिक निवासीगण ग्राम भेटहरा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को उपरोक्त धाराओं में दोषसिद्ध करते हुये 11 वर्ष का कठोर कारावास व 18,000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । उक्त कार्यवाही से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।*संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 26.09.2016 को वादी की बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी पर मु0अ0सं0 312/16 धारा 363/366/376 भादवि व 6/17 पाक्सो एक्ट बनाम 1- सिराज पुत्र खालिक 2- सलमान उर्फ छोटू पुत्र खालिक निवासीगण ग्राम भेटहरा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी पंजीकृत किया गया । तत्कालीन विवेचक द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन करते हुए विवेचना के उपरान्त अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्व आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया ।*पुलिस टीम-*1. लव त्रिपाठी, पुरूषोत्तम मिश्रा अभियोजक अधिकारी (पाक्सो एक्ट कोर्ट नं0-46) जनपद बाराबंकी2-निरीक्षक राकेश प्रताप सिंह प्रभारी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी 3-उ0नि0 रामनरेश मिश्रा मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी 4-हे0का0 अमर बहादुर सिंह मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी 5-म0का0 प्रतिमा द्विवेदी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी6-का0 नीरज कनौजिया मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी7-का0 सन्दीप कुमार मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी8-हे0का0 राजाशंकर मिश्रा, का0 सन्दीप कुमार पैरोकार फतेहपुर जनपद बाराबंकी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *