जनपद बाराबंकी

थाना मसौली में नियुक्त आरक्षियों को शातिर चोरों की गिरफ्तारी/बरामदगी करने पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया-

               दिनांक 27/28.11.2022 की रात्रि में थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत शहाबपुर में एक दुकान में शातिर चोरों द्वारा 18 मोबाइल, ब्लूटूथ व चार्जर चोरी किये जाने की घटना कारित की गई जिसके सम्बन्ध में थाना मसौली पर मु0अ0सं0 644/2022 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया।
               थाना मसौली में नियुक्त आरक्षी अंकुर कुमार व आरक्षी राजीव कुमार द्वारा दिनांक 29.11.2022 को रात्रि गश्त के दौरान उक्त अभियोग से सम्बन्धित शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी किये गये माल की तत्परतापूर्वक बरामदगी की गई। आरक्षियों द्वारा किये गये सराहनीय कार्य के लिए उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *