बाराबंकी–ग्रह प्रवेश के पहले ही वर वधु द्वारा पौधारोपण की परंपरा की शुरुआत करना इस समय रामनगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है बता दे की महादेवा के मोनू भास्कर की शादी 26 नवंबर को हुई थी और विदाई के बाद वर वधु दोनों साथ में महादेवा पहुंचे लेकिन ग्रह प्रवेश के पहले ही वह साईं दाता आश्रम में पहुंच गए और वहां पर 2 पौधे रोपित किए पौधारोपण रोपण के पश्चात ही वह अपने घर पहुंचे और नई वधू ने ग्रह प्रवेश किया इस पौधारोपण से मोनू भास्कर ने प्रकृति के विषय में एक नया संदेश भी दिया है वृक्षों को लगाना और प्रकृति की सुंदरता को बढ़ाना लक्ष्य होना चाहिए जिसकी शुरुआत कहीं से भी की जा सकती है बात करते हैं मोनू की जो विगत कई वर्षों से हर वर्ष 2001 पेड़ लगाते आ रहे है व हमेशा अपने सामाजिक कार्यों से चर्चा में बने रहते है। लोधेस्वर महादेवा निवासी मोनू भास्कर सुपुत्र कल्लू राम (पंचायत राज विभाग) की शादी स्नेहा सुपुत्री रक्षाराम (भारतीय थल सेना) ग्राम सिकटा तहसील डुमरियागंज जिला सिद्धार्थनगर से 26 नवम्बर को शादी हुई थी अग्रिम दिवस विदाई के उपरांत ग्रह प्रवेश से पहले ही ग्राम सभा लोधौरा के ग्राम बखारेपुर ग्राम के साई दाता मंदिर पर नीम व बरगद दो पेड़ लगाये जिसके बाद नवयुगल ने पौधारोपण कर ग्रह प्रवेश किया वही यह बात जब लोगों को पता चली उन लोगों ने नवयुगल के इस प्रयास को खूब सराहा लोगों ने भूरी भूरी प्रसंसा की नव दंपति का कहना था कि सभी लोग घर के अन्य संस्कारो में भी इसी तरह पौधारोपण को महत्त्व दे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *