महाराष्ट्र में बढ़ते राजनीतिक संकट पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चुटकी ली. ओवैसी ने कहा क‍ि महा विकास अघाड़ी को इस मामले पर विचार करने दें. हम सामने आ रहे ड्रामा पर नजर रख रहे हैं, यह बंदरों का डांस लग रहा है. ये लोग बंदरों की तरह एक डाल से दूसरी डाल में कूद रहे हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

वहीँ शिवसेना ने बालासाहेब के नाम के दुरुपयोग के खिलाफ चुनाव आयोग को पत्र लिखा दिया है. इसमें लिखा कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कुछ एमएएल पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं. ये भी बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना के मंच से विधायक चुने गए हैं. मुझे आशंका है कि ये शिवसेना के सिद्धांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. हमें यह भी संदेह है कि बागी विधायक ‘शिवसेना’ या बालासाहेब के नाम का दुरुपयोग कर एक नई राजनीतिक पार्टी की स्थापना कर भ्रम की स्थिति पैदा कर सकते हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इधर सियासी घमासान के बीच शिवसेना ने मुखपत्र सामना में आज बीजेपी पर तंज कसा है. गुवाहाटी के होटल में बागी विधायकों के ठहरने को ‘योग शिविर’ बताते हुए लिखा कि बीजेपी ने सात-आठ लोगों की ‘ईडी’ की बला चुटकी बजाकर दूर कर दी है. इसके अलावा, अग्निपथ योजना, आतंकवाद और सीमा पार से घुसपैठ समेत तमाम मुद्दे पर बीजेपी को जमकर घेरा गया है. पार्टी से बगावत करने वाले विधायकों को ‘चारणदास’ बताते हुए कहा गया है कि ऐसा लगता है कि ये विधायक नशे में बोल रहे हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *