समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने यूपी पुलिस पर लोकसभा उपचुनाव की पूर्व संध्या पर रामपुर में सपा के लोकसभा उम्मीदवार के साथ “अभद्र” व्यवहार का आरोप लगाया. आज़म खान ने कहा कि यदि मतदान प्रतिशत गिरता है तो दोष प्रशासन का होगा.”
निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें
आज़म खान ने कहा कि मैं मानता हूँ कि मैं एक क्रिमिनल हूं, इसलिए मेरे शहर को भी ऐसा ही माना गया है. सपा नेता ने कहा कि वे जो चाहें कर सकते हैं, हमें सहना होगा. अगर मुझे रहना है, तो मुझे सहना होगा. बता दें कि आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आज़म खान के इस्तीफे के कारण हो रहा है. इस साल की शुरुआत में हुए चुनावों में उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए अखिलेश यादव विधायक चुने गए थे.
अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें
आजम खान ने राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद अपनी रामपुर लोकसभा सीट खाली कर दी थी. अखिलेश यादव को करहल विधानसभा सीट से विधायक के रूप में चुना गया था, जबकि आजम खान राज्य के रामपुर सदर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे. 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था.
‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें
