उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए उड़ान भरी तो लगभग 1500 फीट ऊपर जाने के बाद हेलीकॉप्टर के शीशे से एक पक्षी टकरा गया जिसकी वजह से हेलीकॉप्टर को तुरंत पुलिस लाइन में उतार दिया गया. वाराणसी के जिला अधिकारी के मुताबिक किसी तरीके की कोई नुकसान क्षति नहीं हुई. इसके बाद सीएम सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुये. यहां से राजकीय विमान के द्वारा लखनऊ के लिए उड़ान भरी. बता दें कि सीएम दो दिन के वाराणसी दौरे पर आए थे.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

प्रधानमंत्री मोदी के जुलाई में वाराणसी दौरे के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में विकास कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण के लिए दो दिन के वाराणसी दौरे पर थे.शनिवार शाम को विकास कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण करने के बाद सीएम को रविवार सुबह पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर के जरिए लखनऊ रवाना होना था.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

जानकारी के मुताबिक निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से पुलिस लाइन के लिए निकले सुबह 9:12 पर चॉपर ने हेलीकॉप्टर भरा. पांच मिनट बाद 9:17 पर हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई. जिला अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि बर्ड हीटिंग की घटना के कारण आपात लैंडिंग कराई गई है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *