बाराबंकी–थाना असन्द्रा पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 02 कि0ग्रा0 अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 02 करोड़ रुपये) बरामद-
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक-20.11.2022 को थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1- इकबाल अंसारी पुत्र मो0 इलियास निवासी ग्रामम दरहरा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी, 2- यमुना प्रसाद गोसाई पुत्र स्व0 रामाश्रय निवासी टेसुवा सलेमचक थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को हाजीपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 02 कि0ग्रा0 अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 02 करोड़ रुपये) बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 524/2022 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की जाती है। अभियुक्त इकबाल अंसारी पूर्व में सउदी अरब रहता था वहां से सन् 2019 को वापस आने के बाद वहां किये गये कार्यों से अर्जित रूपयों को मादक पदार्थों के व्यापार में लगाया तथा बार-बार गिरोह के सदस्यों को बदल-बदल कर अपराध कारित करते है। गिरोह में हर सदस्य को निश्चित कार्य सौपा गया था। अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर करीब दो वर्षों से अवैध स्मैक की तस्करी की जा रही है। अभियुक्तगणों के मोबाइल तथा पूछताछ से कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिसमें कई लोगों की संलिप्ता प्रकाश में आई है जिस पर कार्य किया जा रहा है। गिरफ्तारी के दौरान मौके से एक अभियुक्त फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर प्रयास किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1- इकबाल अंसारी पुत्र मो0 इलियास निवासी ग्रामम दरहरा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी
2- यमुना प्रसाद गोसाई पुत्र स्व0 रामाश्रय निवासी टेसुवा सलेमचक थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
बरामदगी-
02 कि0ग्रा0 अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 02 करोड़ रुपये)
पुलिस टीम-
- नितीश कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना असन्द्रा, जनपद बाराबंकी ।
- उ0नि0 संदीप दुबे थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ।
- उ0नि0 मनोज कुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ।
- उ0नि0 राजकिशोर दुबे थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
- का0 आशीष तिवारी, का0 अभिषेक सिंह थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
- का0 दीपक कुमार यादव, का0 आकाश वर्मा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ।

