दिनांक 19.01.2023 को रवीन्द्र नाथ दूबे माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के दिशा निर्देशन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी श्रीमती नाजनीन बानो की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक-11.02.2023 के आयोजनार्थ समस्त बैंक एवं फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक के साथ बकाया ऋण वसूली मामलों के निस्तारण के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सचिव के अतिरिक्त विवेक कुमार, लीडिंग बैंक मैनेजर, अंकित कुमार, बैंक आॅफ इंडिया, बैंक आॅफ इंडिया, साकेत कुमार, जिला समन्वय पंजाब नेशनल बैंक, मनीष वर्मा, यूनियन बैंक आॅफ इंडिया, श्री संदीप कुमार यादव, मंहिद्रा रूरल फाइनेन्स, रोहित यादव, बैंक आॅॅफ बड़ौदा, राजकुमार, मैनेजर आर्यावर्त बैंक आॅफ इंडिया, धीरेन्द्र थापा, श्रीराम सिटी फाइनेन्स, आशीष यादव, मैनेजर इंडियन बैंक, सतीश कुमार मैनेजर सेन्ट्रल बैंक आॅॅफ इंडिया, राघवेन्द्र सिंह, श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेन्स, कृष्ण पाल सिंह, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, एवं मनोज तिवारी, भारतीय स्टेट बैंक उपस्थित आये।
सचिव श्रीमती नाजनीन बानो द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 11.02.2023 के आयोजन पर प्रकाश डाला गया और इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी पत्रों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त बैंक द्वारा प्राप्त कराई गई नोटिसों का तामीला पुलिस प्रशासन द्वारा कराये जाने के भी निर्देश दिये गये। बैंक के प्रतिनिधियों से इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि जारी की नोटिसों पर पता पूर्ण व स्पष्ट रूप से दर्ज किये जाये जिससे तामीला सुगमता से कराया जा सके। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार कराने हेतु भी निर्देशित किया गया एवं सभी बैंकों को बताया गया कि अपने अपने बैंक से एन0पी0ए0 हुए सभी खातों में से उक्त लोक अदालत हेतु नोटिस प्रेषित किये जाने हेतु मामले चिन्हित करें तथा चिन्हित मामलों की सूची व नोटिस सभी सूचनाओं का समावेश करते हुए दिनांक 24.01.2023 तक प्रस्तुत करें जिससे तामीला समय से सुनिश्चित किया जा सके। शाखा प्रबंधक से विशेष तौर पर रूचि लेते हुए आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष रूप से सफल बनाने हेतु भी निर्देशित किया गया है।
