जनपद बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा सदर सर्किल के समस्त थानों का अर्दली रूम कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश-
दिनांक 19जनवरी2023 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा थाना जैदपुर में सदर सर्किल के समस्त थानों सफदरगंज, सतरिख, जैदपुर का अर्दली रूम किया गया। जिसमें समस्त थानों के उपस्थित विवेचकों की लम्बित विवेचनाओं एवं शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। विवेचकों को विवेचनाओं/ शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, बीट पुलिसिंग, आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास हेतु पारदर्शी पुलिसिंग तथा अपराधियों को चिन्हित कर गुण्डा व गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

