शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव बरुआ बुजुर्ग निवासी हरिओम वर्मा की बेटी पुष्पा उर्फ रजनी वर्मा की गन्ने के खेत में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वह अपनी दादी माया देवी के साथ दोपहर 12 बजे जानवरों के लिए घास लेने निकली थी। घास का गट्ठर लेकर पुष्पा घर लौट गई। घर से दोबारा वापस खेत की ओर गई लेकिन वहां नहीं पहुंची। 

परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो शाम करीब छह बजे उसका शव गांव से दो सौ मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मृतका के हाथ भी पीछे से बंधे हुए थे। सूचना पर एसपी एस. आनंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किशोरी की गला घोंटकर हत्या की आशंका है परिजन किसी से रंजिश से भी इन्कार कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *