बाराबंकी– आज 3अक्टूबरको थाना जैदपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि 02 छात्राएं(उम्र क्रमशः 14 वर्ष व 12 वर्ष) जो कस्बा जैदपुर स्थित स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी और उनकी साइकिल व स्कूल ड्रेस ग्राम जमुनियाडीह के पास सड़क किनारे प्राप्त हुई है। इस सूचना पर थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0-464/2022 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए 04 पुलिस टीमों को उपरोक्त 02 छात्राओं को सकुशल बरामदगी हेतु लगाया गया । पुलिस टीमों द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से साक्ष्य एकत्रित किये गये और साक्ष्यों के आधार पर अथक प्रयास करते हुए 09 घण्टे के अन्दर दोनों छात्राओं को जनपद शाहजहांपुर के थाना क्षेत्र कटरा से रोडवेज बस नम्बर-UP 78 FP 1257 से सकुशल बरामद किया गया।
दोनों छात्राओं को सकुशल बरामदगी करने पर पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 25,000/-रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।