महिला ने झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के कुछ मिनट बाद ही तोड़ा दम, आरोपी डॉक्टर फरार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से एक महिला की जान चली गई। झोलाछाप डॉक्टर ने मरीज को इंजेक्शन लगाया जिसके कुछ मिनट बाद ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। 

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ये मामला लखनऊ के माल इलाके के जिन्दाना गांव का है। असलम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी खुशबुन को बुखार था। शनिवार शाम को वह पत्नी को लेकर आट गांव चौराहे स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां दिखाने पहुंचा। डॉक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया लेकिन इसके बावजूद कोई राहत नहीं मिली बल्कि 15 मिनट बाद ही खुशबुन ने वहीं दम तोड़ दिया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इससे पहले महिला को मरते देख डॉक्टर ने क्लीनिक बंद करके भाग निकला। असलम ने मरणासन्न की स्थित में सीएचसी लेकर भागा लेकिन वहां डॉक्टरों ने खुशबुन मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रविवार को असलम ने माल थाने जाकर झोलाछाप के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *