यूपी सरकार ने शुक्रवार को प्रांतीय पुलिस सेवा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के सात अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें एक एएसपी की तैनाती एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) मुख्यालय में की गई है।
आदेश के अनुसार एएसपी अमेठी विनोद कुमार पांडेय को एएसपी क्राइम एटा, एएसपी क्राइम एटा स्नेहलता को उप सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर, एएसपी मथुरा हरेन्द्र कुमार को एएसपी एटा, एएसपी-सेक्टर आफिसर सीबीसीआईडी सेक्टर आगरा राकेश कुमार सिंह प्रथम को एएसपी श्री गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा गोरखपुर, एएसपी श्री गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा गोरखपुर लाल भरत कुमार पाल को एएसपी एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ, एएसपी-स्टाफ आफिसर एडीजी जोन प्रयागराज जोन देवेश कुमार शर्मा को एएसपी यातायात मथुरा तथा उप सेनानायक चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज प्रवीन सिंह चौहान को एएसपी-स्टाफ आफिसर एडीजी जोन प्रयागराज जोन के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।
