थाना रामसनेही घाट पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 16 अदद पायल व अन्य सामान सहित 01 अदद तमंचा मय एक अदद जिंदा व एक अदद खोखा कारतूस बरामद-*
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 18.08.2022 को थाना रामसनेही घाट पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रामकेवल उर्फ पप्पू पुत्र रामनेवाज निवासी पूरे शुक्लन थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को बंद इण्डियन आयल पेट्रोल पम्प के सामने ग्राम जेठबनी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चार अदद पायल सफेद धातु (सम्बन्धित मु0अ0सं0 215/2022 धारा 457/380/411 भादवि), चोरी के बर्तन व दो अदद पायल सफेद धातु (सम्बन्धित मु0अ0सं0 420/2022 धारा 380/411 भादवि), तीन अदद पायल व बर्तन (मु0अ0सं0 421/2022 धारा 457/380/411 भादवि), 07 अदद पायल सफेद धातु एवं 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिंदा व एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रामसनेही घाट पर मु0अ0सं0 451/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाएं कारित करता है। चोरी की योजनाएं उसका अन्य साथी शिवकुमार बनाता है । अभियुक्त द्वारा कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम पूरे लालता में दो घरों से जेवरात व बर्तन व करीब 03 माह पूर्व ग्राम दयारामपुरवा में एक घर से जेवरात चोरी किया था। इसके अलावा जनपद बाराबंकी के अन्य जगहों जैसे- भिटारिया आदि में चोरी कर चुका है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
रामकेवल उर्फ पप्पू पुत्र रामनेवाज निवासी पूरे शुक्लन थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी

*बरामदगी-*
1. 16 अदद पायल सफेद धातु
2. चोरी के बर्तन
3. एक अदद तमन्चा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर

*अनावरित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 420/2022 धारा 380/411 भादवि थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 421/2022 धारा 457/380/411 भादवि थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी
3. मु0अ0सं0 215/2022 धारा 457/380/411 भादवि थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी

*आपराधिक इतिहास-* (अभि0 रामकेवल उर्फ पप्पू)
1. मु0अ0सं0 297/09 धारा 394/395/397/412 भादवि व 3/5 विस्फोटक अधि0 थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 132/19 धारा 380/411 भादवि थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
3. मु0अ0सं0 48/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
4. मु0अ0सं0 112/09 धारा 457/380/411 भादवि थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
5. मु0अ0सं0 198/12 धारा 110 सीआरपीसी थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
6. मु0अ0सं0 215/09 धारा 380 भादवि थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
7. मु0अ0सं0 223/09 धारा 457/380/411 भादवि थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
8. मु0अ0सं0 173/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
9. मु0अ0सं0 147/16 धारा 380/411 भादवि थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
10. मु0अ0सं0 172/19 धारा 401 भादवि थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ।

*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 शिवसागर तिवारी थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।
3. का0 बबीत चौधरी, का0 मनीष कुमार, का0 रमेश कुमार थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *