भाजपा सरकार की ‘डबल डकैती‘ साबित हो रही है बढ़ती मंहगाई: अखिलेश यादवAkhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में हर रोज महंगाई बढ़ रही है। अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा के राज में आम आदमी की कमर बुरी तरह टूट चुकी है। पहले पट्रोल-डीजल, सीएनजी के दाम बढ़े अब दवाएं, खाद्य पदार्थ, परिवहन सभी कुछ महंगा हो गया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सपा प्रमुख ने कहा, भाजपा की आर्थिक कुनीतियों के चलते हर घर की आय में कमी आई है, बेरोजगारी बढ़ रही है, कामधंधे ठप्प हैं। भाजपा ने देश को अंधकारमय भविष्य की ओर धकेल दिया है। एक बार फिर घरेलू गैस सिलेण्डर 50 रूपए महंगा हो गया है। घरेलू गैस के दामों में जिस तरह वृद्धि हो रही है उससे घरेलू अर्थव्यवस्था पर गम्भीर प्रभाव पड़ा है, घरेलू बजट बिगड़ता जा रहा है। बढ़ती महंगाई का असर यह भी हुआ है कि बड़ी संख्या में बच्चों की फीस न दे पाने से उनकी शिक्षा भी बाधित हुई है। हर दिन लूट रही भाजपा सरकार की ‘डबल डकैती‘ साबित हो रही है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अखिलेश ने कहा कि अभी रिजर्व बैंक ने अपना रेपोरेट बढ़ाने की घोषणा की। कई बैंकों ने घर-कार लोन महंगा कर दिया है। इससे ईएमआई का बोझ बढ़ेगा। लाखों कर्जदारों की हालत बिगड़ जाएगी। इसके साथ ही दवाओं के दामों में भारी वृद्धि हुई है। कई गम्भीर बीमारियों की दवाओं के दाम 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। मधुमेह-दिल और कैंसर जैसी बीमारियों के मरीजों को रोज दवा खानी पड़ती है। ऐण्टीबायोटिक और स्टेराइड दवाओं की किल्लत हो रही है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा राज में जनता दिन-ब-दिन कंगाल होती जा रही है। बैंकों में जमा वरिष्ठ नागरिकों की जमा पूंजी से उनका निजी खर्च चलता है, भाजपा सरकार ने उस पर भी हथौड़ा चला दिया है छोटी जमा पूंजी वाले अब बैंकों से महंगा कर्ज लेकर भी सिर पर छत का सपना पूरा करने में समर्थ नहीं हो सकेंगे। भाजपा की कुनीतियों से गरीब अब गरीबी के दलदल में और गहरा धंसेगा जबकि भाजपा के पूंजीपति मित्र और ज्यादा मालामाल हो जाएंगे। भाजपा का यही डरावना चेहरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *