रामनगर बाराबंकी– राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर ने तहसील रामनगर के नगर पंचायत रामनगर के कान्हा उपवन गौशाला का औचक निरीक्षण किया जिसमें कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर गौशाला को पहुंचने वाली भूसा आदि सामग्री का विवरण रजिस्टर का जायजा लिया वही पूरी गौशाला का भी जायजा लिया 1 गोवंश की हालत सही नहीं थी जिसके बारे में उपस्थित कर्मचारियों से राज्य मंत्री ने पूछा पत्रकारों से बात करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि कच्चा माल और भूसा आने में बड़ी दिक्कत है वहीं कुछ सड़कें भी गड़बड़ है इसके बाद राज्यमंत्री महादेवा स्थिति लोधेश्वर धाम चले गए और विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान लोधेश्वर का जलाभिषेक व पूजन अर्चन किया इस अवसर पर आला अधिकारियों के साथ कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
