मुजफ्फरनगर में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने सपा और रालोद पर कब्रिस्तान के विकास का आरोप लगाते हुए कहा कि हम अयोध्या, काशी, मथुरा, वृंदावन का विकास करेंगे।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना और खतौली में हुई चुनावी सभा में योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर दंगों के लिए समाजवादी पार्टी पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि सपा के संरक्षण में हुआ था दंगा। उन्होंने कहा कि शुकतीर्थ के विकास का प्रयास किया गया। त्रेता युग की याद को ताजा करने के लिए सरकार हर संभव काम कर रही है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अयोध्या, बृज तीर्थ, मथुरा, काशी, वृंदावन का विकास किया गया है, जबकि सपा और रालोद के लोग कब्रिस्तान का विकास करते हैं। मुझसे एक सेकुलर नेता ने कहा कि आप सिर्फ तीर्थों की बात क्यों करते हैं? मैंने कहा हमारी जहां आस्था होगी हम वहीं काम करेंगे।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *