अखिलेश ग़ाज़ीपुर में गरजे, चिलमजीवी बताया योगी सरकार को !Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गाज़ीपुर में प्रदेश की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि ये चिलमजीवी उत्तर प्रदेश को कभी भी खुशहाली के रास्ते पर नहीं ला सकते। साथ ही यह भी कहा कि जनता इनको पैदल करने वाली है मगर यह तो पहले ही पैदल हो गए.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अखिलेश यादव ने आज गाज़ीपुर में समाजवादी विजय यात्रा के दौरान केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर ज़ोरदार हमला बोला। इस दौरान अखिलेश यादव ने कल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की उस घटना का ज़िक्र किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाड़ी में बैठे हुए हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाड़ी के पीछे पीछे पैदल चल रहे हैं. अखिलेश ने कटाक्ष करते हुए कहा कि “खुद तो बैठे थे चार पहिये की गाड़ी में और कोई चल रहा था पैदल पैदल”, अभी तो जनता को इन्हें करना था पैदल लेकिन ये तो पहले ही पैदल हो गए. सपा प्रमुख ने मौजूद भीड़ से वादा किया कि आने वाले समय में बदलाव ज़रूर होगा।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अखिलेश ने भीड़ से पूछा कि आप बुल और बुलडोज़र की सरकार को बदलना चाहते हैं या नहीं। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को समाजवादी पार्टी सरकार की देन बताते हुए कहा कि इस एक्सप्रेससवे का चुनाव के कारण जल्दबाज़ी में आधे अधूरे रूप में उद्घाटन किया गया है इसलिए सपा के सत्ता में आते ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की जितनी भी कमियां है वो सरकार दूर करेगी ताकि गाज़ीपुर से बलिया तक लोगों के रोज़गार के अवसर उपलब्ध हों.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *