देश के भगोड़े जाकिर नाईक के समर्थन में विवादित पोस्ट करने के मामले में महिला थाना में तैनात सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस मामले में सीतापुर के एक महंत ने उक्त सिपाही की पोस्ट को ट्वीट करके कार्रवाई की मांग की थी।

महिला थाना में तैनात सिपाही (चालक) मुशीर अहमद द्वारा भगोड़े जाकिर नाईक की धर्मांतरण वाली विवादित पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने उक्त सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है और इसकी जांच सीओ सिटी को सौंप दी है। 

सिपाही द्वारा विवादित पोस्ट को शेयर करने के मामले में सीतापुर के महंत बजरंग मुनि ने नौ दिसंबर को ट्वीट करके कांस्टेबल द्वारा की गई विवादित पोस्ट शेयर करने की जांच की मांग की थी। उन्होंने ट्वीट करके उक्त सिपाही पर आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताते हुए उसके नेटवर्क की एनआईए से जांच कराए जाने की मांग की थी। 

सिपाही पर आरोप लगाया गया कि बिहार का एक व्यक्ति फेसबुक प्रोफाइल बनाए है, जिसमें चार लाख से अधिक लोग जुड़े हैं। उक्त पुलिस कर्मी भी उसके ग्रुप का सदस्य है। आरोप लगाया कि जाकिर नाईक के भाषणों को बैन करने के बाद भी उक्त सिपाही द्वारा उसके भाषणों को शेयर किया जा रहा है। इसके अलावा कांस्टेबल पर रामायण की सीता का रोल निभाने वाली अभिनेत्री को बुर्के में दिखाने वाला लिंक भी शेयर किया गया है।

सोशल मीडिया से एक प्रकरण सामने आयास है, जिसमें एक कांस्टेबल ने कुछ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की है, जो अक्तूबर-नवंबर माह की है। इसका संज्ञान लेकर इसकी जांच सीओ सिटी को दी गई है। कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। नियमानुसार व जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी। -गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *