मिलना पड़ा प्रेमिका से भारी, प्रेमी पर युवती के परिजनों ने चलाई गोली, गंभीर रूप से हुआ घायल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में अपनी प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को गोली मार दी गई। युवक इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। युवक लखीमपुर के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के इटुआ गांव का रहने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम मुदित है। वह शुक्रवार को वह अपने रिश्तेदारी में दियुरिया कोतवाली क्षेत्र के खरगई आया था। जहां उसका पहले से गांव की एक लड़की से प्रेम-प्रंसग चल रहा था। प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए देर रात जब उसके घर में घुस रहा था तह तक उसकी आहट से घर के लोग जग गए। इसके बाद परिजनों ने प्रेमी के साथ मारपीट की। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की के घर वालों ने मुदित पर गोली चला दी। 

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गोली लगने से मुदित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां युवक की हालात को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बीसलपुर सीओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है। घायल युवक के परिजनों की तरफ से शिकायत दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दियोरिया थाना प्रभार ने बताया कि घायल युवक का इलाज चल रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। किसी ने अभी इस मामले की तहरीर नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *