चौकीदार की आग लगाकर नृशंस हत्या करने वाला हत्याभियुक्त रिश्तेदार गिरफ्तार।

बाराबंकी–थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा सफेदाबाद स्थित गुलमुहर में चौकीदार की आग लगाकर नृशंस हत्या करने वाले हत्याभियुक्त रिश्तेदार को किया गया गिरफ्तार बतादे की राजेश शुक्ल पुत्र गया प्रसाद निवासी ग्राम चौरी थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी ने थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि मेरा भाई शेषनाथ अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सफेदाबाद में गुलमुहर कम्पनी ऑफिस में चौकीदारी करता है तथा वही रहता है। दिनांक 30 अगस्त की रात्रि 02 बजे गुलमुहर कम्पनी के ऑफिस के सामने मेरे भाई शेषनाथ चौकीदारी कर रहे थे तभी पीछे से कोई व्यक्ति आकर उनके व मेरी भाभी के ऊपर डीजल डालकर आग लगा दिया । उक्त सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 907/2022 धारा 307/326 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था तथा इलाज के दौरान शेषनाथ की मृत्यु होने के उपरांत अभियोग उपरोक्त में धारा 302 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई।उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश पर स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से आज दिनांक 4सितंबर को अभियुक्त मुनीश कुमार मिश्रा पुत्र दीनानाथ मिश्रा निवासी ग्राम बेहटा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को एक 5 लीटर का डिब्बा के साथ ग्राम भूहेरा से गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ व साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आया कि अभियुक्त मुनीश कुमार मिश्रा मृतक शेषनाथ के सगे साले का लड़का है जिसकी हरकतें ठीक न होने के कारण उसके माता-पिता ने घर निकाल दिया था। मुनीश घर से निकाले जाने के बाद अपनी बुआ व फूफा के पास रहने आया लेकिन उन्होनें भी उसको रहने नहीं दिया। इसके उपरांत वह सफेदाबाद स्थित गुलमुहर कम्पनी में चौकीदारी करने का प्रयास किया तो मृतक शेषनाथ ने बेइज्जत करके भगा दिया था । इस बात को लेकर रंजिश रख रहा था और पूर्व में भी इस तरह की घटना करने प्रयास कर चुका था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *