थाना हस्तिनापुर पुलिस द्वारा दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई संपत्ति एवं घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद मेरठ व क्षेत्राधिकारी मवाना मेरठ के निर्देशन में थाना हस्तिनापुर पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त मय लूटी गयी सम्पत्ति के साथ गिरफ्तार किया गया है।
़गिरफ्तार हत्यारोपी पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर संदीप कुमार का बहनोई है। पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर संदीप कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी रामलीला ग्राउंड कस्बा व थाना हस्तिनापुर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपनी पत्नी शिखा व पुत्र रुशांक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में हरीश कुमार पुत्र जसवंत नि0 होशियापुर मैन गेट गली 2 थाना सैक्टर न0 51 नोएडा को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त हरीश कुमार बताया की वो संदीप कुमार पुत्र राजेन्द्र सिह का बहनोई है। हरीश ने संदीप की बहन से अर्न्तजातीय विवाह किया गया था। आरोप है कि इस कारण से बैंक मैनेजर का परिवार उसको सम्मान नहीं देता था। बैंक मैनेजर ने हत्यारोपी बहनोई को कई बार बेईज्जत किया था। जिस कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया था।
ऐसे दिया घटना केा अंजाम
संदीप के द्वारा मेहनत करके कम समय में अपनी आर्थिक स्थिति और साममाजिक स्थिति ठीक कर ली गई थी जबकि मेरी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी । इन कारणों से में इनसे रंजिश रखने लगा था । दिनांक 29 अगस्त को वो अपने साथी रवि पुत्र हरभजन सिह निवासी अहमदपुर नयां गांव थाना पिलखुवा जनपद हापुड के साथ मिलकर समय करीब 12ः30 बजे के करीब हम लोग बस द्वारा हस्तिनापुर आये और उसके बाद आटो से संदीप के घर पहुंचे । मैने दरवाजा खोलने को आवाज दी तो संदीप की पत्नी ने मुझे पहचान कर रिश्तेदार होने के नाते दरवाजा खोल दिया था । हम लोग घर के अन्दर चले गये और योजना के अनुसार संदीप की पत्नी शिखा की तकिये से मुँह व नांक दबाकर हत्या कर दी तथा उसके लडके रुशांक का गला कपडे से घोटकर हत्या कर दी और दोनो के शवो को बैड के बाक्स में बन्द कर दिया था । हमारा इरादा संदीप की भी हत्या करने का था किन्तु वह घर पर मौजूद नही था और मृतका के द्वारा बताया गया कि उसकी सास भी कुछ देर बाद वहां पर आपने वाली है । हमने घटना को लूट का रूप देने के लिये उसके घर मे रखी नगदी व जेवरात घर में रखी अलमारी से निकालकर और उसकी स्कूटी जो घर के बरामदें मे खडी थी उसमे बैठकर और घर के बाहर का ताला लगाकर वहां से भाग गये थे। जिससे कि किसी को शक न हो की अन्दर क्या हुआ है और तब तक हम वापस अपनी जगह पहुंच जाये । मैने अपनी निशाहदेही पर घर से निकाली गयी नकदी, ज्वैलरी और स्कूटी बरामद करा दी है।
आज सुबह जनपद हापुड से प्राप्त सूचना के अनुसार घटना के दूसरे अभियुक्त रवि पुत्र हरभजन सिह नि0 अहमदपुर नयां गांव थाना पिलखुवा जनपद हापुड के द्वारा अपने गांव में आत्महत्या कर ली गई है । घर वालों से जानकारी करने पर पता चला है कि अभियुक्त रवि उपरोक्त द्वारा घटना के बाद अपने भाई से उपरोक्त घटना के बारे में बता
