*जनपद बाराबंकी*
*थाना मसौली पुलिस द्वारा दो शातिर लुटेरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से लूटा गया एक अदद मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बरामद-*
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 06.05.2022 को थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा थाना मसौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 169/2022 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित दो शातिर लुटेरों 1. विजय कुमार पुत्र पाटनदीन 2. यस सर पुत्र गंगा प्रसाद निवासीगण बडेला नारायण पुर थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से लूटा गया एक अदद मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि दिनांक-24.04.2022 को पिपरौली मोड़ के पास एक व्यक्ति से रियल मी का मोबाइल फोन व रुपये छीने थे, जिसे मसौली पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. विजय कुमार पुत्र पाटनदीन निवासी बडेला नारायण पुर थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी
2. यस सर पुत्र गंगा प्रसाद निवासी बडेला नारायण पुर थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी
*बरामदगी-*
1. लूटा गया एक अदद मोबाइल फोन
2. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल यूपी 41 बीबी 7898
*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
2. रवीन्द्र कुमार थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
3. का0 रामनारायण राणा, का0 नगेन्द्र कुमार यादव थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
