उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचार जमकर प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी फतेहपुर सीकरी पहुंची। प्रियंका गांधी ने भगवान देवी इंटर कॉलेज तिराहे पर लोगों का उत्साह देखकर माइक थाम लिया। 

उन्होंने कहा कि रामनाथ सिकरवार देश के सबसे ईमानदार उम्मीदवार हैं। पिछली बार  इन्हें आपने हरा दिया गया था। इस बार गलती मत करना। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक चार हजार किमी की पदयात्रा कर लोगों की समस्या जानी। 

आगे कहा कि सत्ता में आये तो अग्निवीर भर्ती परीक्षा को रद करेंगे। देश का प्रधानमंत्री जनता को गुमराह कर रहा है। हम नौजवानों को रोजगार देंगे। न्याय पत्र में जो घोषणाएं की हैं वह पूरी की जाएंगी। 30 लाख खाली पदों को भरा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *