बाराबंकी–रामनगर पीजी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की दो इकाइयों के 100 छात्रों के विशेष शिविर के सातवें दिवस ग्राम सिरकौली में कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ मनोज कुमार सिंह व डॉ राम कुमार सिंह के निर्देशन में बच्चों द्वारा होली गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज सिंह ने शिविर मे उपस्थित छात्रों से कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य आपके व्यक्तित्व और चरित्र के विकास के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के लिए जागरूक करना था आप लोग संकल्प लेकर यहां से जाएं देश के नवनिर्माण में लगे। इसी क्रम में डॉ राम कुमार सिंह ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि इस कैंप से आपके व्यक्तित्व का तो विकास होगा साथ साथ ही कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को ही एबीसी ग्रेट मिलता है।भारतीय सेना में भी ग्रेड के हिसाब से लाभ मिलता है। एनएसएस का सर्टिफिकेट आगे चलकर शिक्षा क्षेत्र में आपके लिए काफी लाभप्रद होगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस कैंप से प्रशिक्षण लेने के बाद समस्त विद्यार्थी समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करेंगे। साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सफाई, आपत्कालीन या प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ित लोगों की सहायता अवश्य करेंगे।अंत में शिक्षक कुमार पुष्पेंद्र एवं सुभाष त्रिपाठी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को बताते हुए अन्य बौद्धिक जानकारियां दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान सभाजीत सिंह उच्च एवं प्राथमिक विद्यालय के,विजय प्रकाश वर्मा, रसोईया सत्रोहन लाल, शांति देवी शिविर के विद्यार्थी रितु पांडे, वैशाली, अनन्या, तान्या तनु पांडे अंबर त्रिवेदी, दिलीप सिंह, साक्षी पांडे, आरती तिवारी,अंकित, शुभम यादव, संचित यादव, तनिष्क गुप्ता , प्रिया सिंह, दिव्या भारती, निर्मला, कौशलेंद्र सिंह, श्वेता गुप्ता, जया सोनी, रुचि शुक्ला, रोशनी सिंह,ममता, प्रगति, भानु प्रताप सिंह, हर्ष, शिवम पाल, उदय राज यादव, राजेश यादव सहित शिविर के अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

