यूपी के संभल जिले स्थित ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव दूल्हापुर बंद उर्फ दारापुर निवासी आसरा बी (19) ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। हत्या के आरोपी युवती के पिता शाहिद और भाई शाहनबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने आसरा बी की हत्या उसके चल रहे प्रेम प्रसंग से खफा होकर की थी। जिस दुपट्टे से गला दबाया गया था। वह भी दुपट्टा पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। बुधवार को हुए खुलासे में युवती के पिता शाहिद ने बताया कि उसकी बेटी का गांव निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। कई बार समझाया था लेकिन वह उससे बात करना बंद नहीं कर रही थी। 

नौ जनवरी की शाम चार बजे घर से चली गई थी। तलाश करने पर युवक के साथ मिली थी। घर लाकर समझाया गया था लेकिन वह मानी नहीं। प्रेमी युवक के साथ ही रहने की जिद कर रही थी। इसी बात से खफा होकर उसका गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पिता पुत्र की निशानदेही पर हत्या के दौरान इस्तेमाल किया गया दुपट्टा भी बरामद किया है।

भाई ने पैर पकड़े और पिता ने गला दबा दिया
पुलिस पूछताछ में आरोपी भाई ने अपनी बहन की हत्या का जो खुलासा किया है वह दिल दहला देने वाला है। आरोपी ने बताया कि जब बहन ने अपनी जिद नहीं छोड़ी तो उसने दोनों पैर व एक हाथ पकड़ लिया। जबकि पिता ने एक हाथ को पकड़कर गले में दुपट्टा डालकर कस दिया। तब तक नहीं छोड़ा जब आसरा बी की मौत नहीं हो गई। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए सभी को जानकारी दी और जहरीले पदार्थ को भी नजदीक में डाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *