बाराबंकी–थाना रामनगर पुलिस द्वारा 02 शातिर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही पर चोरी की 05 अदद मोटर साइकिलें व एक अदद तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-06.01.2023 को मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चोरों- 1. सुशील पुत्र फूलचन्द्र निवासी मंहगूपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी 2. राजेन्द्र कुमार पुत्र पृथ्वीराज निवासी ददौरा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को धौखरिया मोड़ थाना रामनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही पर चोरी की 05 अदद मोटर साइकिलें व एक अदद तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 10/2023 धारा धारा 41/411 भादवि व मु0अ0सं0 11/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण का एक सक्रिय वाहन चोरी का गैंग है। अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि ये लोग अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अलग–अलग जगह से मोटर साइकिल चोरी करते है तथा अपनी सुरक्षा के लिए अवैध असलहा साथ में रखते है ।*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*1. सुशील पुत्र फूलचन्द्र निवासी मंहगूपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी 2. राजेन्द्र कुमार पुत्र पृथ्वीराज निवासी ददौरा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी *बरामदगी-*1. हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल नं0 यू0पी 32 एएल 53772. हीरो स्प्लेण्डर मोटर साइकिल यू0पी 41 एजे 5067 3. टीवीएस स्टार सिटी मोटर साइकिल नं0 यू0पी 41 एबी 1141 4. सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल नं0 यू0पी 41 एक्स 65155. हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस मोटर साइकलि नं0 यू0पी 32 बीवाई 56156. एक अदद तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर*पुलिस टीम-*1. प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।2. उ०नि० संजय कुमार थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।3. उ०नि० रनवीर सिंह थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।4. हे०कां० बाल गोविन्द, हे0का0 देवेन्द्र सिंह थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।5. का0 बृजेश कुमार थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *