उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को फिल्म जगत के कई बड़ी हस्तियों के साथ संवाद किया और उन्हें इन्वेस्टर समिट का निमंत्रण भी दिया. मुंबई से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगभग 5 लाख करोड़ का निवेश मिला है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

उत्तर प्रदेश में आगामी फरवरी माह में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में इन निवेशों सम्बंधित सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी. निवेशों के जरिए उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावना जताई जा रही है. वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने हर जिले में जियो सेंटर खोलने की प्रस्तावना पर भी उत्तर प्रदेश सरकार विचार कर रही है.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप निति को धरातलीय स्वरुप देने की दिशा में काम कर रही है. इस निति का सरकार को सकारात्मक परिणाम भी मिलता नजर आ रहा है. भारत के उद्योगपति गौतम अडानी को उत्तर प्रदेश सरकार की पीपीपी मेडिकल कॉलेज पॉलिसी पसंद आई है. अडानी समूह के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने यूपी के बलिया और श्रावस्ती में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की प्रदेश सरकार की परियोजना में रूचि दिखाई है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीं रैमकी ग्रुप ने कानपुर-लखनऊ के बीच सैटेलाइट सिटी बनाए जाने का प्रस्ताव सीएम योगी के सामने रखा है. टाटा संस ने भी ये ऐलान किया है कि यूपी में आध्यात्मिक महत्व के हर शहर में एयर इंडिया की उड़ान की सुविधा नागरिकों को किफायती दरों में मुहैया कराएगा. निवेश के महासंगम में गोदरेज समूह भी उत्तर प्रदेश के लिए आगे है.

वर्तमान में यूपी में गोदरेज समूह के 4 कारखाने पहले से ही संचालित हैं. इसके अलावा यूपी के बाराबंकी जिले में भी जल्द नया कारखाना शुरू हो जाएगा. इसके अलावा गोदरेज समूह नये शहर के विकास में सहभागी बनने की अपनी इच्छा सीएम योगी के समक्ष जाहिर की है. इसके अलावा लोढ़ा ग्रुप अयोध्या, वाराणसी और गोरखपुर में आवास परियोजनाएं लाएगी.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रैमकी ग्रुप हैदराबाद में अपने फार्मा पार्क की तर्ज पर यूपी में भी एक निजी फार्मा पार्क की स्थापना को इच्छुक है. इसके अलावा, एसटीपी और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के बारे में भी अपना प्रस्ताव रखा. समूह के संस्थापक एए रामी रेड्डी ने मुख्यमंत्री से लखनऊ और कानपुर के बीच एक सैटेलाइट सिटी के विकास में सहयोग का प्रस्ताव भी दिया.

वहीं कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल की ओर से मुख्यमंत्री से भेंट करते हुए डॉ. तुषार मोतीवाला ने कानपुर में हब एंड स्पोक मॉडल पर कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल खोलने की अपनी योजना साझा की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *