अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू), माध्यमिक शिक्षा विभाग व अन्य बोर्ड के कक्षा एक से कक्षा आठ तक की कक्षाएं दो जनवरी से 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
डीआईओएस सुभाष चंद्र गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड व अन्य बोर्ड के विद्यालयों में आठवीं तक कक्षाएं 12 जनवरी तक बंद रहेंगी।
इसके अलावा कक्षा नौ से कक्षा 12 तक की कक्षाओं में दो जनवरी से 21 जनवरी तक के समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक पढ़ाई होगी।
एएमयू स्कूल शिक्षा के निदेशक प्रो. असफर अली खान ने बताया कि आठवीं तक की कक्षाएं 12 जनवरी तक बंद रहेंगी, जबकि कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी
