बाराबंकी–थाना मोहम्मदपुरखाला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ककरहा स्थित सलारपुर घाट पर शिवली नदी में नाव पलट जाने से 3 बच्चों की मृत्यु हो गई । बतादे की बीती 8 नवंबर को समय करीब सायं 3बजे थाना मोहम्मदपुरखाला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ककरहा स्थित सलारपुर घाट पर शिवली नदी में लगभग 20 व्यक्तियों को ला रही नाव अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 13 व्यक्ति सकुशल तैरकर बाहर आ गए वही 4व्यक्तियों को बाहर निकाला गया जिनकी बिगड़ी हालत देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया वही तीन बच्चों 1- रितु पुत्री जयकरण उम्र 18 वर्ष 2- प्रियंका पुत्री रामप्रवेश उम्र 5 वर्ष 3-हिमांशु पुत्र छोटू उम्र 8 वर्ष निवासी ग्राम सालपुर थाना मोहम्मदपुर खाला बाराबंकी की मृत्यु हो गई । मौके पर बाराबंकी पुलिस तथा प्रशासन द्वारा तत्काल राहत बचाव कार्य किया गया।मृतकों के परिवार को आपदा की घड़ी में सहायता हेतु 4 लाख रुपए की धनराशि राज्य आपदा निधि के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

