उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक शख्स ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को फावड़े से मार डाला। इसके बाद शव को बोरी में छिपाकर ठेके पर शराब पीने चला गया। जब शाम को पड़ोसियों की इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

ये घटना सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव का है। इस गांव का रहने वाला पप्पु पटेल पेशे से ड्राइवर है और अधिकांश समय बाहर ही रहता है।कुछ दिनों पहले ही उसकी पत्नी मायके गई थी। शुक्रवार को देर रात जब वह घर लौटा और घर में पत्नी को ना पाकर वह गुस्से से लाल हो गया। पप्पू पटेल मां-बाप के साथ गाली गलौज करने लगा। शनिवार को उसने ससुराल फोन करके अपनी पत्नी रीता को घर वापस आने के लिए कहा।

बीच-बचाव करने आई महिला पर भी किया हमला

जब पत्नी आश्रम मोड पहुंची तो बकायदे वह उसे लेने भी पहुंचा। लेकिन घर आते ही उसने 30 वर्षीय रीता को पीटने लगा। जब पत्नी ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की तो उसने फावड़े से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी तब तक पत्नी को पीटता रहा जब तक उसकी मौत न हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आई पड़ोस की एक महिला पर भी हमला कर दिया। 

बोरी में लाश भरकर कर चला गया ठेके

पत्नी की मौत हो जाने पर आरोपी ने उसकी लाश को बोरे में भर कर कमरे का ताला बंद कर दिया। इसके बाद वह पड़ोस के गांव में शराब पीने चला गया। पड़ोसियों को जब शाम तक रीता नहीं दिखाई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

शनिवार देर रात अपर पुलिस अधीक्षक और दुद्धी सीओ पुलिस मौके पर पहुंचकर घर का ताला तुड़वाया। जब घर में बोरी बंद लाश देखी तो उनके होश उड़ गए। लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी भिजवाया गया। पड़ोसियों के मुताबिक मृतिका के तीन बच्चे हैं। जिसमें से एक बच्चे को लेकर वह मायके गई थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *