योगी जी का फरमान: अब बिना अनुमति यूपी में जुलूस-शोभा यात्रा नहींYogi Adityanath

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मऊ के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी और उनके परिजनों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की तरफ इशारा करते हुए गुरुवार को को कहा कि सरकार मऊ को दीमक की तरह चाटने वालों और उनके परिवार के लोगों से इस पाप की भरपाई करवा रही है। कहा कि माफियाओं और इनके खानदान से पाई-पाई वसूल करेंगे।

मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में किसी का नाम लिए बगैर कहा कि इस क्षेत्र के विकास को बाधित करने का पाप इन माफियाओं और उनके लोगों ने किया है, वे इस क्षेत्र को दीमक की तरह चाटते व खोखला करते रहे। विकास के लिए आने वाले पैसे को इन लोगों ने अपनी बड़ी-बड़ी संपत्ति बनाने और हवेलियों को बड़ा करने में लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि ये माफिया विकास के लिए आने वाले पैसे को चट कर जाते थे और खुद के साथ अपने परिवार के लिए संपत्तियों को हड़पने का जो पाप किया है, आज उसी की भरपाई उनसे और उनके खानदान से सरकार करवा रही है। योगी का इशारा जाहिर तौर पर मऊ सदर सीट से पूर्व विधायक रहे माफिया मुख्तार अंसारी की तरफ था। मुख्तार विभिन्न मुकदमों में इस समय बांदा जेल में बंद है। मऊ सदर सीट से मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी इस वक्त सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक है। वह अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में अभियुक्त है और अदालत ने भगोड़ा घोषित किया है। राज्य सरकार मुख्तार के कई परिजनों और उनके कई साथियों की संपत्ति जब्त या ध्वस्त कर चुकी है

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार की अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है। अपराधी कोई भी हो, कितना ही बड़ा क्यों ना हो, कितना भी उसको संरक्षण प्राप्त हो, अगर वह पाताल के अंदर भी छुपा होगा तो उसे वहां से निकाल कर बाहर लाएंगे और कानून के शिकंजे में डालकर उसे सजा दिलाकर रहेंगे।

 आदित्यनाथ में कहा कि उनकी सरकार बहुत शुद्ध भाव से काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार में पिछले पांच वर्षों के दौरान प्रदेश में पांच लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी और एक करोड़ 61 लाख नौजवानों को रोजगार के साथ जोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जिला एक उत्पाद जैसी योजनाओं के माध्यम से नौजवानों को स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *