नेपाल से गोवा जा रही खड़ी बस में ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर 4 की मौत 1 दर्जन से अधिक हुए घायल।
बाराबंकी बाराबंकी –थाना रामनगर के गोंडा बहराइच हाईवे पर महंगूपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर चार की मौत हो गई और 6 यात्रियों को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया वही 10 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है बता दे की सुबह 3:30 बजे नेपाल से बस जिसका नंबर यूपी 93 बीटी 9944 है मजदूरों को लेकर गोवा जा रही थी की बस का पहिया पंचर हो गया सड़क पर पहिया बदलने के लिए बस खड़ी थी तभी पीछे से आ रही एक ट्रक ने बस के पीछे जोरदार टक्कर मार दी जिससे डबल डेकर बस पीछे के हिस्से में काफी क्षतिग्रस्त हो गई और पीछे बैठे 20 यात्री घायल हो गए सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान 4 यात्री जो नेपाल के थे चकरा बहादुर अली उम्र 40 वर्ष प्रेम थारू उम्र 25 वर्ष शीतल धारू उम्र 22 वर्ष तथा एक अज्ञात जिसकी उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल हरिसरण कृष्णा काली बहादुर अमर बहादुर रीता कुमार चंद्र बहादुर को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया तथा 10 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है घायलों मैं राहुल पदमारामा मनोज कलभ दौरी मनमतीकौर विजयथारू संतोष हरियोगी अमृतगिरी सुशीलथारू शामिल है कुल 20 यात्री जो नेपाल के थे घायल हुए जिसमे चार की मौत हो गई 6घायल लखनऊ रेफर कर दिए गए और 10 का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
