*जनपद बाराबंकी*

*आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन्स में सांस्कृतिक वीर रस संध्या कार्यक्रम का किया गया आयोजन-*

आजादी का अमृत महोत्सव व हर-घर तिरंगा के अन्तर्गत 07 दिवसीय कार्य योजना के तृतीय दिवस के अवसर पर आज दिनांक 13.08.2022 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, बाराबंकी में सांस्कृतिक वीर रस संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से पुलिस परिवार के सदस्य एवं बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम यथा-गायन, वादन, नाट्य प्रस्तुति आदि प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिस परिवार के 75 मेधावी बच्चे जिनमें 38 लड़कियां एवं 37 लड़कों को सम्मानित किया गया। जिसमें बच्चों को देशभक्ति की प्रेरणा देने वाली राष्ट्रीय संस्करण की पुस्तकें/कॉमिक्स बुक्स व तिरंगा प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, क्षेत्राधिकारी लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *