पुलिस टीम द्वारा इन्दिरा नहर में कूदने का प्रयास कर रही महिला को बचाया गया-*

आज दिनांक 20/07/2022 को थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत किसान पथ के पास एक महिला इन्दिरा नहर में कूदने का प्रयास कर रही थी तभी चौकी इंचार्ज माती सत्येंद्र पाण्डेय को उक्त महिला के नहर में कूदने का प्रयास करने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई तो तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर महिला को समझा-बुझाकर नहर पुल की रेलिंग से नीचे उतारा गया। पूछताछ से ज्ञात हुआ कि महिला अपने घर गोमतीनगर लखनऊ से नाराज होकर आयी है। परिजनों को बुला कर महिला को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। परिवारीजनों व क्षेत्र की जनता द्वारा माती चौकी प्रभारी सत्येंद्र पाण्डेय व पुलिस टीम को एक महिला की जान बचाने के लिए प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *