पैग़म्बर मोहम्मद साहब पर भाजपा नेताओं की अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद से विरोध प्रदर्शन हुए जिसमें पुलिस और भीड़ के बीच पत्थरबाज़ी हुई जिसके बाद अभी तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 237 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है.
निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज में अब तक 68 लोग गिरफ्तार हुए हैं, सहारनपुर में 55 , हाथरस में 50, अंबेडकरनगर में 28 और मुरादाबाद, फ़िरोज़ाबाद, अलीगढ से क्रमशः अब तक 25, 8 और 3 लोगों की गिरफ़्तारी की खबर सामने आई है. पुलिस प्रशासन ने 9 जिलों में अब तक13 एफआईआर दर्ज की है. वही प्रयागराज और सहारनपुर में 3-3 एफआईआर दर्ज़ की गयी है.
अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें
इससे पहले प्रयागराज में हालात तनावपूर्ण होने के बाद सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा था कि सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ न होने पाए और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर एक्शन हो जहां-जहां शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना हो, वहां कार्रवाई करें सभी स्थानों की कड़ी मॉनिटरिंग की जाए.
‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें
