*जनपद बाराबंकी*
*थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा आटोलिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश, 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की दो अदद मोटर साइकिल व एक अदद नम्बर प्लेट बरामद-*
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 05.06.2022 को थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त 01. अहमद रजा पुत्र मेराज निवासी ग्राम सरायशाह आलम थाना दरियाबाद बाराबंकी, 2. ललित पुत्र बृजेश कुमार निवासी ग्राम लालगंज थाना दरियाबाद बाराबंकी, 3. अरविन्द पुत्र पप्पू निवासी ग्राम लालगंज थाना दरियाबाद बाराबंकी, 4. इसराफील उर्फ सीबू पुत्र मो0 इसराइल निवासी मो0 कटरा रोशनलाल थाना दरियाबाद बाराबंकी, 5. मो0 असलम पुत्र उर्फ ट्वन्टी पुत्र स्व0 बकरीदी निवासी ग्राम सराय सिघई थाना दरियाबाद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की दो मोटर साइकिल नम्बर UP 41 AX 1728 सुपर स्लेन्डर (वास्तविक नम्बर UP 41AH 7477), मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट सुपर स्पेलेन्डर व मोटर साइकिल नम्बर UP 32KQ 8621 की नम्बर प्लेट बरामद किया गया ।
पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्तगणों का एक गिरोह है जो भीड़ भाड़ वाले स्थानों से गाड़ी चोरी करके सस्ते दामों में बेच देते हैं तथा जिस गाड़ी की बिक्री नहीं हो पाती उसे कबाड़ी के माध्यम से मोटर साइकिल के पार्टस को बेच देते हैं। अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 22.05.22 को दरियाबाद रेलवे स्टेशन के पास सब्जी बाजार से मोटर साइकिल नम्बर UP 41AH 7477 को चुरा कर नम्बर प्लेट को बदलकर UP 41AX 1728 लिख दिया था, इस सम्बन्ध में थाना दरियाबाद पर मु0अ0सं0 164/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था। दिनांक 08.05.22 को बिना नम्बर की सुपर स्पेलेन्डर को नियामतगंज बाजार से चुराया था, इस सम्बन्ध में थाना टिकैटनगर पर मु0अ0सं0 132/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। दिनांक-04/03/2022 को मोटर साइकिल UP 32KQ 8621 मथुरानगर दरियाबाद से चुराकर शिब्बू कबाड़ी के माध्यम से पार्टस को बेच दिया है, इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0 75/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। अभियोग उपरोक्त में धारा 411/419/420/467/468/471 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. अहमद रजा पुत्र मेराज निवासी ग्राम सरायशाह आलम थाना दरियाबाद बाराबंकी,
02. ललित पुत्र बृजेश कुमार निवासी ग्राम लालगंज थाना दरियाबाद बाराबंकी,
03. अरविन्द पुत्र पप्पू निवासी ग्राम लालगंज थाना दरियाबाद बाराबंकी,
04. इसराफील उर्फ सीबू पुत्र मो0 इसराइल निवासी मो0 कटरा रोशनलाल थाना दरियाबाद बाराबंकी,
05. मो0 असलम पुत्र उर्फ ट्वन्टी पुत्र स्व0 बकरीदी निवासी ग्राम सराय सिघई थाना दरियाबाद बाराबंकी
*बरामदगी-*
1-मोटर साइकिल नम्बर UP 41 AX 1728 सुपर स्लेन्डर (वास्तविक नम्बर UP 41AH 7477),
2- मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट सुपर स्पेलेन्डर
3- मोटर साइकिल नम्बर UP 32KQ 8621 की नम्बर प्लेट
*पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ल थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 सुरेशचन्द्र मिश्र थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
3. उ0नि0 सुरेन्द्र तिवारी, उ0नि0 श्री जयराम थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
4. हे0का0 अब्दुल हमीद, हे0का0 पारसनाथ यादव थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
5. का0 मोहित खटाना, का0 गौरव शुक्ला ,का0 राहुल थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
6. म0का0 पूजा राजूपत थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
