उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का मंगलवार को अंतिम दिन रहा. इस दौरान बजट सत्र के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन हुआ. इस दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ ही पूरे विपक्ष को निशाने पर लिया. उन्होंने राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला.
निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें
सीएम ने कहा, “राहुल गांधी विदेश में भारत की बुराई करते हैं. अखिलेश यादव यूपी से बाहर दूसरे प्रदेश में जा कर यूपी की बुराई करते हैं. राहुल गांधी और अखिलेश यादव में ज्यादा अंतर नहीं है.” मुख्यमंत्री ने सपा और भाजपा सरकारों में फर्क समझाते हुए कहा कि सपा समस्या पर चर्चा करती है जबकि समाधान की बात करते हैं, सीएम योगी ने कहा कि समस्या की बात करने वाले बहाने तलाशते हैं वहीँ समाधान खोजने वालों को रास्ते मिलते जाते हैं.
अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें
सीएम ने अखिलेश यादव पर शायराना अंदाज में निशाना साधते हुए कहा, “कैसे मंजर सामने आने लगे हैं, गाते-गाते लोग चिल्लाने लगे हैं.” सीएम ने कहा कि अगर नेता विपक्ष का भाषण बजट पर होता तो अच्छा होता लेकिन तो वो सत्र का हिस्सा बनता. उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय आजादी के समय देश के समान ही थी. 2017 तक यह देश की औसत प्रति व्यक्ति आय का 1/3 तक गिर गई थी. देश विकास कर रहा था लेकिन UP नहीं, UP में क्षमता है. इस बार हमने दोगुना काम करने के लिए बजट बढ़ाया है.
‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें
सीएम योगी ने कहा, “बीजेपी नेतृत्व की केंद्र सरकार के 8 साल के सफलतम कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ इस परिकल्पना को साकार करते हुए हम सब देख पा रहे हैं. आज एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई योजनाओं की चर्चा हो रही थी. माननीय नेता प्रतिपक्ष कह रहे थे कि ये समाजवाद है. अच्छा है कि कम से कम समाजवाद के बहाने ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को स्वीकार किया.”

