कुंडा में गुलशन यादव सपा प्रत्याशी के काफिले पर हमला

यूपी विधानसभा चुनाव में कल पांचवें चरण के मतदान के बीच प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के काफिले पर हमले का मामला सामने आया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सपा का आरोप है कि पहाड़पुर के पास काफिले पर हमला हुआ है. वहीं, पुलिस का कहना है कि सब कुछ ठीक है. मतदान शांतिपूर्वक रहा. सपा प्रत्याशी की ओर से तहरीर दी गई है. उस पर कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि 5वें चरण में सभी की निगाहें प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट पर लगी थीं. यहां सीधा मुकाबला रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और सपा के गुलशन यादव के बीच है. ऐसे में इस बार राजा भैया के लिए सियासी वर्चस्व को बनाए रखने का चैलेंज है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

राजा भैया 1993 से लगातार कुंडा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतकर विधायक बनते आ रहे हैं. सपा-बीजेपी के सहयोग से मंत्री बने, लेकिन डेढ़ दशक के बाद सपा ने उनके खिलाफ अपना कैंडिडेट उतारा है. सपा ने गुलशन यादव को प्रत्याशी बनाया है, जो कभी उनके करीबी रहे हैं.

राजा भैया सूबे में बीजेपी के कल्याण सिंह से लेकर राम प्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह की सरकार में मंत्री रहे तो मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में सत्ता में बने रहे.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *