कन्नौज (यूपी) जनपद की बैंक शाखाओं में फिर से भीड़ लगने लगी है। समय से पहले ही ग्रामीण इलाकों के लोग पहुंचने लगे हैं। कारण, ई-श्रम का पंजीकरण कराने वाले लोगों के बैंक खातों में एक-एक हजार रुपए भेजा गया है।

जिन लोगों ने 31 दिसम्बर से पहले ई-श्रम का पंजीकरण कराया है, उनको ही लाभ दिया गया है। बैंक खातों में पहली किस्त आने की जानकारी के बाद लोग रुपए निकालने और स्टेटस जानने के लिए सम्बंधित शाखाओं में पहुंच रहे हैं। बुधवार को सुबह नौ बजे से ही कई लोग कुछ बैंक शाखाओं में देखे गए। उन्होंने बताया कि योजनाओं का रुपया आया है, वही देखने आए हैं। बताते चलें कि लॉकडाउन के दौरान भी बैंक शाखाओं में लम्बी-लम्बी लाइनें लगतीं थीं।

वृद्धावस्था, दिव्यांगों की दोगुनी पेंशन भी जारी

जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि जनवरी, फरवरी और मार्च 2022 की बढ़ी हुई पेंशन भी लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशनरों को एक हजार रुपए महीना के हिसाब से तिमाही लाभ दिया गया है। कुष्ठरोगियों व उससे दिव्यांग हुए पेंशनरों को तीन हजार रुपए महीना भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *