महिलाओं के खिलाफ यूपी से अपराध के करीब 31 हजार मामले सामने आएRape Statistics

पिछले साल महिलाओं के खिलाफ अपराध के करीब 31 हजार मामले सामने आए इसमें भी आधे से अधिक मामले उत्तर प्रदेश से रहे. ये महिलाओं के खिलाफ अपराध के वे मामले हैं, जो राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को प्राप्त हुए थे.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

वर्ष 2020 की तुलना में पिछले साल 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध करीब 30 फीसदी बढ़े. वर्ष 2020 में महिला आयोग को 23722 शिकायतें प्राप्त हुई थीं जबकि 2021 में 30864 मामले. वर्ष 2014 में महिला आयोग को 33906 शिकायतें प्राप्त हुई थीं.

पिछले साल 2021 में महिलाओं ने करीब 30864 शिकायतें दर्ज कराईं जिसमें सबसे अधिक मामले गरिमा के साथ रहने के हक के हनन का रहा यानी महिलाओं के भावनात्मक शोषण का. इसे लेकर महिला आयोग के पास 11013 शिकायतें आईं. इसके बाद सबसे अधिक 6633 मामले घरेलू हिंसा के और इसके बाद दहेज उत्पीड़न के सबसे अधिक 4589 मामले दर्ज हुए.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सबसे अधिक शिकायतें देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश से आईं. यूपी से महिलाओं ने 15828 शिकायतें दर्ज कराईं. यूपी के बाद दिल्ली से 3336, महाराष्ट्र से 1504, हरियाणा से 1460 और बिहार से 1456 शिकायतें आईं.

महिला आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल जुलाई से सितंबर के बीच 3100 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं. इससे पहले नवंबर 2018 में उस समय 3 हजार से अधिक शिकायतें महिला आयोग को प्राप्त हुईं जब मीटू (#MeToo) मूवमेंट अपने पीक पर था.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

शिकायतों में बढ़ोतरी पर महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने पहले कहा था कि इसे लेकर लगातार लोगों को जागरुक किया जा रहा है जिसके चलते अधिक से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. शर्मा ने कहा कि महिलाएं अपनी शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकें, इसके लिए किसी भी समय शिकायत दर्ज कराने की सुविधा शुरू की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *