मायावती का केंद्र सरकार पर हमला बोलीं संविधान दिवस मनाने का आरक्षण विरोधी सरकारों को कोई अधिकार नहींMayawati

देश में संविधान दिवस मनाए जाने के बीच बहुजन समाजवादी पार्टी प्रमुख मायावती ने केंद्र सरकार पर हमला बोला और निजी क्षेत्र में आरक्षण की मांग की। मायावती ने कहा कि SC/ST, OBC वर्गों का ज्यादातर विभागों में आरक्षण का कोटा अधूरा पड़ा है। केंद्र और राज्य सरकारें इसपर कानून नहीं बना रही हैें। ऐसी सरकारों को संविधान दिवस मनाने का अधिकार नहीं है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बसपा प्रमुख ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी कि उनकी पार्टी संविधान दिवस में हिस्सा नहीं लेगी। मायावती ने कहा, केंद्र और राज्य सरकारें इस बात की गहन समीक्षा करें कि क्या ये पार्टियां संविधान का सही से पालन कर रही हैं? अर्थात नहीं कर रही हैं इसलिए हमारी पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संविधान दिवस मनाने के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने का फ़ैसला किया है।इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सपा जैसे दल पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उधर, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश संविधान दिवस मना रहा है, लेकिन विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। मुझे लगता है उन्हें संविधान में विश्वास नहीं है। जो लोग इमरजेंसी लागू कर सकते हैं उनसे संविधान में विश्वास रखने की उम्मीद नहीं की जा सकती। विपक्ष विरोध करके अपनी मानसिकता दिखा रहा है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *