मनीष गुप्ता मर्डर केस: मुख्य फरार इनामी आरोपी इंस्पेक्टर और SI गिरफ्तारManish Gupta Murder Case

गोरखपुर के एक होटल में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की पुलिस पूछताछ के दौरान हुई हत्या के मामले में रविवार को मुख्य आरोपित फरार इंस्पेक्टर जेएन सिंह और सब इंस्पेक्टर अक्षय मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर ही एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बताया जा रहा है कि मनीष गुप्ता की मौत के आरोपित इंस्पेक्टर जेएन सिंह, चौकी इंचार्ज रहे अक्षय मिश्रा कोर्ट में हाजिर होने की फिराक में थे। कानपुर और गोरखपुर पुलिस का गिरफ्तारी के लिए बढ़ते दबाव के बीच इंस्पेक्टर जेएन सिंह ने गोरखपुर के कई बड़े वकीलों से संपर्क साधा था।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

27 सितंबर की रात में कारोबारी मनीष की मौत हो गई थी। आरोप है कि होटल कृष्णा पैलेस में चेकिंग करने गए इंस्पेक्टर जेएन सिंह, अक्षय मिश्रा, विजय यादव समेत छह पुलिस वालों की पिटाई से मनीष की मौत हुई थी। इस मामले में रामगढ़ताल थाने में हत्या का मामला भी दर्ज है। इसकी जांच कानपुर एसआईटी कर रही है और जांच में पिटाई से मौत का मामला भी साफ हो चुका है। आरोपितों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया। मामले में गोरखपुर के छह पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया था।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *