*जनपद बाराबंकी*

 

*थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा ग्राम परसावल में हुई नृशंस हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

दिनांक 26.09.2021 को थाना टिकैतनगर पर वादी ललई पुत्र स्व0 नारायण ग्राम परसावल थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी ने सूचना दिया कि मेरे भाई मुन्ना लाल की जंगबहादुर पुत्र स्व0 बच्चूलाल ने लाठी से मारकर हत्या कर दी। इस सूचना पर थाना टिकैतनगर पर मु0अ0सं0-298/2021 धारा 302 भादवि बनाम जंगबहादुर पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी  यमुना प्रसाद द्वारा घटना से सम्बन्धित साक्ष्यों को एकत्रित कर हत्या में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी  मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट  रघुवीर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर के नेतृत्व में थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर आज दिनांक 27.09.2021 को घटना में नामजद अभियुक्त जंगबहादुर पुत्र स्व0 बच्चूलाल निवासी परसावल थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को घाघरा नदी के किनारे कछार से गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त से पूछताछ व साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आया कि परसावल गांव घाघरा नदी के दो धाराओं के बीच स्थित है। कुछ दिन पूर्व मृतक मुन्नालाल गांव के ही जंगबहादुर के खेत से जा रहा था तो जंग बहादुर ने उस रास्ते से निकलने के लिए मना किया था। इधर मृतक मुन्नालाल की सारी जमीन कट कर नदी में चली गई तो जंगबहादुर ने मुन्नालाल की जमीन से ही नाव निकालना शुरू कर दिया । इसकी जानकारी मृतक मुन्नालाल को हुई तो दिनांक-24.09.2021 की शाम को दोनों के मध्य विवाद हुआ और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गयी । दिनांक-25.09.2021 को जंगबहादुर घात लगाकर बैठा था और मुन्नालाल को मारने के लिए इन्तजार कर रहा था । इसी बीच मुन्नालाल रास्ते से कहीं जा रहा था तो जंगबहादुर ने लाठी से मार-मार कर नृशंस हत्या कर दी और घसीट कर नदी में फेंकने जा रहा था लेकिन लोगों के शोर सुनकर भाग गया । अभियुक्त जंगबहादुर की निशादेही पर आलाकत्ल एक अदद लाठी बरामद किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*

जंगबहादुर पुत्र स्व0 बच्चूलाल निवासी परसावल थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी

*बरामदगी-*

01 अदद लाठी घटना में प्रयुक्त

*पुलिस टीम-*

1- प्रभारी निरीक्षक  शशिकान्त यादव थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी ।

2- उ0नि0  अमित कुमार पाण्डेय थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी ।

3- का0 अमित कुमार, का0 धनजंय सिंह थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी ।

4- का0 ऋषभ भदौरिया, का0 राजन गुप्ता थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *