कोतवाल नारद मुनि सिंह ने बताया की दिनांक 9.9.2021 को स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार राय पूर्वोत्तर रेलवे बुढ़वल जंक्शन द्वारा थाने पर सूचना दर्ज कराया कि चौकाघाट से घाघरा घाट के मध्य किलोमीटर संख्या 712/9 पर एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से कटकर मृत अवस्था में पड़ा है । जिस के संबंध में थाना स्थानीय पर सूचना दर्ज करते हुए पंचायत नामा कार्यवाही उपनिरीक्षक संजय कुमार द्वारा नियमानुसार की गई। बाद पंचायत नामा कार्यवाही मृतक के शव को वास्ते कराने पीएम जिला मर्चरी हाउस रवाना किया गया है। मृतक अज्ञात व्यक्ति पुरुष की बॉडी जीण क्षीण अवस्था में थी । अज्ञात मृतक व्यक्ति के संबंध में जीआरपी व आरपीएफ द्वारा शिनाख्त हेतु सूचना प्रसारित की गई। व थाना पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों मे जानकारी करने का प्रयास किया गया परंतु कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई ‌। अज्ञात मृतक पुरुष व्यक्ति की शिनाख्त का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *