तिर्वा (कन्नौज) गोशाला में मौत के साथ बीमार चल रहे गोवंशों की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे डिप्टी सीवीओ ने वहां का निरीक्षण किया। तीन पशु बीमार मिलने पर उनका इलाज शुरू कराया। साथ ही गोशाला के पास गंदगी देख सफाई के निर्देश दिए।
उमर्दा ब्लाक के ठठिया गांव स्थित अस्थायी गोशाला में एक की मौत व छह गोवंश बीमार होने की सूचना केयरटेकर द्वारा मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। रविवार सुबह डिप्टी सीवीओ डॉ. संजय शाल्या निरीक्षण करने पहुंचे। वहां तीन गोवंश बीमार मिलने पर उनका इलाज शुरू कराया। उन्होंने समय पर चारा व साफ सफाई के निर्देश दिए। डिप्टी सीवीओ ने बताया कि गोशाला में 76 गोवंश है। केयरटेकर द्वारा मौत की भ्रामक खबर फैलाई गई। जब उन्होंने निरीक्षण किया तो सिर्फ तीन गोवंश बीमार मिले। जिनकी उम्र अधिक हो चुकी है।
उन्होंने पशुधन प्रसार अधिकारी अरुणेश कटियार को उपचार के निर्देश दिए। पशुधन प्रसार अधिकारी ने उनको बताया कि बीमार गोवंश का दो दिन पहले से इलाज किया जा रहा। गोशाला के बाहर पड़ी गंदगी को देख उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए उसे तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने केयरटेकर को बताया कि अगर गंदगी नहीं हटी तो रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *