सर्विलांस टीम व थाना नौचंदी पुलिस पुलिस द्वारा जनसेवा केऩ्द्र संचालक दीन मौहम्मद की हत्या करने वाला मास्टर माइंड गिरफ्तार किया है।
एसएसपी के निर्देशन में थाना नौचन्दी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जनसेवा केऩ्द्र संचालक दीन मौहम्मद की हत्या करने वाला मास्टर माइंड जावेद अली पुत्र निजामुद्दीन निवासी मौ0 हरलालपुरा कस्बा व थाना सरधना जनपद मेरठ को एल-ब्लॉक से पीवीएस रोड पर सैक्टर 11 कट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मास्टरमान्ड जावेद को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अभियुक्त साजिद अली पुत्र निजामुद्दीन निवासी मौ0 हरलालपुरा कस्बा व थाना सरधना जनपद मेरठ और हैदर पुत्र यामीन उर्फ भोला निवासी मौ0 घोसियान कस्बा व थाना सरधना जनपद मेरठ फरार है। गिरफ्तार अभियुक्त जावेद ने पूछताछ के बाद बताया कि वो समाज कल्याण विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात था। उसी दौरान मृतक दीन मौहम्मद द्वारा जनसेवा केन्द्र संचालन के दौरान विधवा/वृद्धा पेंशन आदि योजनाओं का कार्य कराने के दौरान कमीशन को लेकर विवाद हुआ। मृतक दीन मौहम्मद अभियुक्त जावेद को लडकी के केस में वीडियो बनाकर फंसाने की धमकी देकर पैसे ठगता था। इसी से परेशान होकर अभियुक्त जावेद ने अपने भाई साजिद व एक मित्र हैदर के साथ मिलकर दीन मौहम्मद को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *