घर में घुसकर दुष्कर्म का बीजेपी नेता के खिलाफ दर्ज हुआ मामलाRape

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के एक बीजेपी नेता के खिलाफ महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। बैरिया अंचल अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि भाजपा की पिछड़ा वर्ग इकाई के महासचिव रंजीत मौर्य के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

महिला के मुताबिक घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है जब आरोपित जबरन उसके घर में घुसा। विंग के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर ने इस बात की पुष्टि की कि मौर्य प्रकोष्ठ के महासचिव हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

महिला ने कहा कि मौर्य ने उसे बीजेपी की महिला शाखा का उपाध्यक्ष बनाने की पेशकश की थी और उसके साथ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया। इस बीच, भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मौर्य की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

विधायक ने कहा, “पीड़िता और उसकी मां के मुझसे मिलने के बाद जब मामले में मैंने हस्तक्षेप किया तब प्राथमिकी दर्ज की गई।” घटना नौ दिसंबर के रात की है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। विधायक ने कहा कि वह पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। महिलाओं के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा, उससे समझौता नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *