लीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा आठवीं की एक छात्र के साथ दो युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में आरोप लगाया कि 30 जनवरी को वह बकरी चराने के लिए गई थी। इसी दौरान उसकी नाबालिग पुत्री जो कि कक्षा आठ में पढ़ती है उसको घर में अकेला पाकर गांव के ही विनय पाल और पुनीत पाल उसे जबरन उठाकर घर के पास एक खंडहरनुमा मकान में ले गए। दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पुत्री को न पाकर वह खोजबीन करने लगी।

इसी बीच चीख पुकार सुनकर जब वह खंडहर वाले मकान में पहुंची तो आरोपी विनय पाल और पुनीत पाल उसे देखकर भाग निकले। पुत्री ने रो-रोकर आपबीती बताई। पुत्री के साथ लीलापुर थाने पर पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। एसपी से शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में लालगंज सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *