सर्विलांस सेल,जनपद बाराबंकी की मोबाइल रिकवरी टीम की बड़ी सफलता, 60 गुम हुए/ गिरे हुए मोबाइल सेटों को किया गया बरामद-* पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुम हुए/कहीं गिर गये मोबाइल सेटों की बरामदगी करने हेतु प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 अंकित त्रिपाठी के नेतृत्व में एक मोबाइल रिकवरी टीम का गठन कर जल्द आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम मे दिनांक 02.01.2023 को सर्विलांस सेल की मोबाइल रिकवरी टीम द्वारा कठिन परिश्रम करते हुए 60 अदद कीमती मल्टी मीडिया मोबाइल सेटों को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई,बरामद किए गए मोबाइल सेटों की कुल क़ीमत लगभग 12,00,000/- रुपये (बारह लाख रूपए) है। बरामद मोबाइल सेटों को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा आज पुलिस लाइन सभागार में उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।*पुलिस टीम-*1. प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 अंकित त्रिपाठी।2. उ0नि0 रमाकान्त भारतीय, 3. हे0का0 चन्द्र प्रकाश यादव, हे0का0 जितेन्द्र वर्मा, हे0का0 मजहर अहमद4. हे0का0 जुबैर अहमद खान, हे0का0 अनुज कुमार,5. का0 जरनैल सिंह, का0 सुधाकर सिंह भदौरिया6. का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 दिव्यांश यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *